पंजाब में स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Punjab सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।यह छुट्टी बैसाखी और B. R. Ambedkar की जयंती के मौके पर दी गई है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
इसके अलावा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भी अवकाश रहेगा। हालांकि यह दिन रविवार होने के कारण पहले से ही अधिकांश संस्थान बंद रहते हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन की राहत मिलेगी।