View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा में VIP नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी ने एक बार फिर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को हुई साप्ताहिक नीलामी में एक फैंसी नंबर प्लेट HR88B8888 ने ₹1.17 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। यह राशि अब तक देश में किसी भी गाड़ी नंबर के लिए लगाई गई सबसे महंगी बोली मानी जा रही है। यह रिकॉर्ड तोड़ नंबर चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र का है।

45 लोगों ने लगाई रिकॉर्ड बोली
चरखी दादरी का यह वीआईपी नंबर बुधवार को हुई ऑनलाइन नीलामी में सबसे अधिक चर्चित रहा। इस नंबर को हासिल करने के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था। नीलामी की शुरुआत के बाद दोपहर 12 बजे तक ही इस नंबर की कीमत ₹88 लाख पर पहुंच गई थी, लेकिन शाम 5 बजे बोली समाप्त होते-होते यह कीमत ₹1.17 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जिसने नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।

वीआईपी नंबर नीलामी की प्रक्रिया
वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को सबसे पहले ₹4,500 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। यह नीलामी प्रक्रिया 5 दिनों तक चलती है, जिसके दौरान अलग-अलग आवेदक अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगाते हैं।

फीस कटवाने का नियम
बोली जीतने वाले आवेदक को 5 दिनों की समय सीमा के भीतर नंबर को ब्लॉक करके अपनी जीती हुई फीस (बोली की राशि) जमा करवानी होती है। यदि विजेता इस अवधि में भुगतान नहीं करता है, तो उसकी ₹4,500 की रजिस्ट्रेशन फीस जब्त (ब्लॉक) कर ली जाती है और वह नंबर उसे नहीं मिलता। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी ‘HR22W2222’ नंबर ₹37.91 लाख में बिका था, जो हरियाणा में फैंसी नंबरों के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

|

|

|

न्यूज़ीलैंड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क