ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई। वह IAS अफसर हितेश मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले भी कर चुके थे सुसाइड को कोशिश
बताया जा रहा है कि गणेश अरोड़ा पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। 15 दिन पहले उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी, पर उस दौरान लोगों ने पकड़ लिया था। मृतक इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिवार से पूछताछ कर रही है।



