जालंधर शहर में आज यानि 23 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 के.वी. वरियाम नगर फीडर के अधीन आने वाले इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
बिजली कट के कारण कूल रोड, पुड्डा मार्केट, ज्योति नगर, वरियाम नगर, जोहल मार्केट, मोता सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संबंधित विभाग की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की गई है।