ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के ठाणे में रैता ब्रिज पर वैन और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के में वैन में सभी सवार 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 2 बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा करीब सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।