ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच की सरेआम हत्या पर जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां अपराधी हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार सो रही है।
पहले ऐसा माहौल नहीं देखा
परगट सिंह ने कहा कि राज्य में हर दिन 4-5 घटनाएं हो रही है। यहां तक कि अपराधी हत्याओं जैसी घटनाओं को भी आराम से अंजाम दे रहे हैं और सरकार सो रही है। पंजाब में इस समय जैसा माहौल देखने को मिल रहा है, इससे पहले कभी भी ऐसा माहौल नहीं देखने को मिला।
हरियाणा सरकार भी साधा निशाना
वहीं राम रहीम को पैरोल दिए जाने पर परगट सिंह ने हरियाणा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैरोल पर पैरोल दे रही है। आप और भाजपा दोनों दोनों A और B टीम के तौर पर काम कर रही है।