ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में नवविवाहिता को गोली मारने वाले आरोपी करन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से भागते हुए उसने एक दीवार कूदने की कोशिश की और उसका पैर टूट गया। आरोपी की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह लड़खड़ा कर चला रहा है। इस दौरान वह कह रहा है कि सर जी माफ कर दो, गलती हो गई। चला नहीं जा रहा है।
युवती से शादी करना चाहता था आरोपी
दरअसल आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से कर दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने 21 फरवरी को रास्ते में दंपति को रोककर पहले पति पर हमला किया और फिर महिला के सिर पर गोली चला दी। युवती इस समय अमृतसर के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।
भागने की कोशिश में टूटा पैर
पुलिस के अनुसार आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर ले जाया गया था, जहां से भागने की कोशिश में वह ऊंचाई से कूद गया और उसका पैर टूट गया। वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल चोरी की थी। पुलिस ने हथियार के असली मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।