ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। क्योंकि छत पर पतंग उड़ाते 8 साल के बच्चे को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस खबर ने आस-पास के सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है। क्योंकि इतने छोटे बच्चे को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है।
बताया जा रहा है कि मनमीत अपनी नानी के घर बजीदपुर छुट्टियों के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते दौरान ही अचानक वह नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनमीत अभी दूसरी क्लास में ही पढ़ता था। उसके निधन पर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जो मासूम बच्चा कल तक हमारे बीच में हंस-खेल रहा था। आज वह हमारे बीच में नहीं रहा। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।