पंजाब में एक बार फिर बच्चों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पंजाब सरकार की ओर से साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के मुताबिक मार्च महीने में कुल 5 सरकारी छुट्टियां रहेंगी,।
मार्च 2026 में घोषित सरकारी छुट्टियां इस प्रकार हैं
4 मार्च (बुधवार) – होली
21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर
23 मार्च (सोमवार) – शहीदी दिवस (भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव)
26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी
31 मार्च (गुरुवार) – महावीर जयंती
मार्च महीने में ज्यादा छुट्टियां होने से बच्चों को पढ़ाई से राहत मिलेगी, वहीं परिवारों को साथ समय बिताने और छोटी यात्राओं का मौका मिलेगा। छुट्टियों का कैलेंडर जारी होने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।