ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। जहां बीते दिन स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को धमकी मिली थी। वहीं आज पंजाब के सचिवालय को धमकी भरी ईमेल भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है। वहीं सुरक्षा के इंतजाम और भी बढ़ा दिए हैं। डॉग स्कवॉड को भी मौके पर बुलाया गया हैय़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी भरी ईमेल में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर सचिवालय में धमाका होने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा है कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में ब्लास्ट होगा।