ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। शादी में दूल्हे ने अपनी दुल्हन के ऊपर नोटों की बारिश कर दी। जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन पर नोट उड़ाते जा रहा है और पूरी जगह नोटों से ही भर गई। शादी में मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
वीडियो वायरल होने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे दूल्हे का शाही अंदाज कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा होने के लगी कि दूल्हे ने करोड़ों रुपए लुटाए हैं। पर शादी में मौजूद DJ वाले ने इसका खंडन किया है।
करोड़ों रुपए नहीं, 3 लाख रुपए उड़ाए
DJ वाले के मुताबिक शादी में करोड़ों नहीं, बल्कि करीब 3 लाख रुपए उड़ाए गए थे। क्योंकि ज्यादातर नोट 10-10 रुपए के थे तो इसलिए वह दिखने में काफी ज्यादा लग रहा था। पर हकीकत में दूल्हे और उसके परिवार वालों की तरफ से 3 लाख रुपए ही उड़ाए गए थे।



