View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल
जाब पुलिस की ओर से एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमे एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पूरा पढ़ें

जालंधर-अमृतसर National Highway पर दर्दनाक हादसा
जालंधर में सुबह सुबह एक दर्दनाक सड़क हुआ है। इस हादसे में करीब 2 लोगों की मौत हो गई, वही इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा पढ़ें

पंजाब में बच्चों के खून में सीसा और यूरेनियम की खतरनाक मात्रा
पंजाब यूनिवर्सिटी और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ द्वारा की गई एक ताज़ा स्टडी ने राज्य में बढ़ते जल प्रदूषण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा पढ़ें

MOF की खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को नोबेल प्राइज
स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को नोबेल केमिस्ट्री पुरस्कार की घोषणा की। यह सम्मान जापान के सुसुमु कितागावा, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन और अमेरिका के उमर एम. याघी को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। पूरा पढे़ं

पंजाब में तबादलों का दौर जारी, अब अधिकारियों का ट्रांसफर
पंजाब में तबादलों का दौर जारी है। पंजाब सरकार ने IPS/PPS अधिकारियों के तबादलें किए हैं। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 3 IPS और 49 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। पूरा पढ़ें

मशहूर पंजाबी गायक Rajveer Jawanda का निधन
पंजाबी संगीत जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूरा पढ़ें

पंजाब में सुबह-शाम होने लगा ठंड का एहसास
पंजाब में मौसम बदलना शुरू हो गया है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण अब दिन और रात में ठंड का एहसास होने लगा है।
वही अगर तापमान की बात करे तो बारिश के बाद तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। पूरा पढ़ें

जालंधर में DSP को किया गया सस्पेंड
विधायक रमन अरोड़ा केस में बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरा पढ़ें

बिलासपुर बस हादसे में अब तक 16 की गई जान
हिमाचल के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुए बस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 लड़के शामिल हैं। पूरा पढ़ें

राजस्थान में नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 200 सिलेंडर फटे
जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को एक कैमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग
09 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:41 − 12:27 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:31 − 14:57 मिनट तक रहेगा।

आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को छोटी यात्रा से लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा जातकों को नया ऑफर या प्रमोशन मिलने की संभावना रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अधिकारी वर्ग और सरकार द्वारा सम्मानित होने की संभावना बन रही है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटे व्यापारियों को लाभ अपेक्षा से कम मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी जिनसे लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ शिकायतें सुननी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी किसी बात पर नाराज हो सकता है। बहन की शादी में अड़चन दूर हो सकती है। मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी मनोवांछित परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।प्रतियोगिता और विवाद में जीत मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और अपने सामान का ध्यान रखें। वाहन पर खर्च होने के योग हैं। छोटे बच्चों की मांग पूरी करने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. सुस्ती और एकाग्रता की कमी के कारण काम अटक सकता है।स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो चिकित्सक से सलाह लें। व्यापार में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नया निवेश या बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दिन के अंत में कुछ राहत भरी स्थिति बनेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में समय व्यतीत होगा, जिससे कुछ जरूरी कार्य छूट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ योजनाओं पर चर्चा में बीतेगा। किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने के योग हैं।

तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार से चिंता कम होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई मसला सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नया बदलाव करने का समय शुभ रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। किसी सलाह पर अमल करने से पहले सभी पक्षों पर विचार करें। वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी।

धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वालों को आर्थिक राहत देगा। यदि कोई कर्ज बाकी है तो उसे चुका पाने में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के सहयोग से रिश्ते मजबूत होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शाम को किसी परिजन को घर बुलाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। निजी कार्यों को पूरा करेंगे और स्वयं के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। परिवार में कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पुराने कार्यों से लाभ मिलेगा और नए स्रोतों से आय के अवसर बनेंगे। धन निवेश से फायदा होगा। पिता के साथ पारिवारिक चर्चा उपयोगी रहेगी। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को जन समर्थन मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर देखने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन पुलिस ने सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित

|

|

|

CT University के VC पर गिरी गाजलुधियाना की CT यूनिवर्सिटी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी ने वाइस चांसलर

|

|

|

नई पीएमओ बिल्डिंग सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क