ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान गई सरबजीत कौर का पहला पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट में पहुंचा। उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है उसकी पत्नी सरबजीत को वापस भारत भेजा जाए। क्योंकि उसने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी है। वहीं उसे अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल भी किया जा रहा है।
सरबजीत ने तीर्थ यात्रा नियमों का उल्लघंघन किया
करनैल सिंह ने याचिका में कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का भी पालन किया और फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून को भी तोड़ा है। बिना तलाक के ही नासिर हुसैन ने सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं जोकि अवैध है। उस पर रेप केस होना चाहिए। नासिर हुसैन ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। जिसके आधार पर सरबजीत को ब्लैकमेल किया। इसके बाद पैसों की मांग की गई।
सिख श्रद्धालुओं के साथ गई थी पाकिस्तान
आपको बता दें कि सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां सरबजीत अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद उसने अपना धर्म परिवर्तन करके नाम नूर हुसैन रख लिया और नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे।