ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से पकड़े गए हैं। आरोपियों को पकड़कर पंजाब लाया जा रहा है। खुद इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
डीजीपी ने किया खुलासा
डीजीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तरनतारन के सुखराज और गुरदासपुर के कर्मजीत सिंह ने ही सरपंच को शादी में गोली मारी थी। विेश में बैठे हैंडलर ने यह मर्डर करवाया था। क्योंकि गैंगस्टर प्रभ दासुवाल के साथ सरपंच की पुरानी रंजिश थी। वहीं रायपुर में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को वहां की लोकल कोर्ट में पेशकर 14 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया जाएगा।
4 जनवरी को शादी में सरेआम मारी थी गोलियां
आपको बता दें कि तरनतारन के सरपंच जरमल सिंह अमृतसर में शादी में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान 2 शूटर आए और उन्होंने सरेआम गोली मारकर सरपंच की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शूटर फरार हो गए थे। जिन्हें पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।