ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पंजाब में 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है। यह 1,463.95 करोड़ की लागत से तैयार होगा। यह NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बायपास से जोड़ेगा और ट्राई-सिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा बनेगा।
ट्राइसिटी में जाम होगा कम
केंद्र सरकार के इस नए फैसले से ट्राईसिटी पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। क्योंकि नए कोरिडोर से मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरों में लगने वाले जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। शहरों के बीच से गुजरने वाला ट्रैफिक अब इस स्पर से डायवर्ट होकर जाएगा।

हिमाचल की तरफ तेज कनेक्टिविटी
यह प्रोजेक्ट पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश खासकर शिमला रीजन के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। यात्रा का समय काफी कम होगा, सीधी और स्मूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।