View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की दुखद मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है और कंपनी को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है।

फैक्ट्री में मिलीं 300 से ज्यादा गड़बड़ियां
तमिलनाडु सरकार को श्रीसन फार्मा की फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान 350 से ज्यादा गंभीर श्रेणी की प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी गड़बड़ियां मिली थीं, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया है।

ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू
इसी बीच मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को चेन्नई में श्रीसन फार्मा से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मिलावटी कोल्ड्रिफ सिरप के निर्माण और बिक्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है।

ED की रेड श्रीसन फार्मा के प्रमुख कर्मचारियों और तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (TNFDA) के पूर्व गिरफ्तार डायरेक्टर इन-चार्ज पी यू कार्तिकेयन के ठिकानों पर भी हुई है। गौरतलब है कि कार्तिकेयन को रिश्वतखोरी के एक अलग मामले में जुलाई 2025 में तमिलनाडु विजिलेंस एंड एंटी करप्शन (DVAC) ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश पुलिस रविवार शाम को मामले के मुख्य आरोपी और श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन (75 साल) को लेकर तमिलनाडु से रवाना हो गई है। गोविंदन को 9 अक्टूबर को चेन्नई के कोडम्बक्कम स्थित उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। अब उसे मध्य प्रदेश ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

पंजाब में स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

|

|

|

उत्तर प्रदेश के Vrindavan में हुए दर्दनाक नाव हादसे में

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने अमरनाथ यात्रा 2025 की

|

|

|

जालंधर में आज विभिन्न इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्करों

|

|

|

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका

|

|

|

पंजाब में मंत्री हरदीप मुडियां पर लगे गंभीर आरोपपंजाब में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मुकेरियां के कारोबारी ने मंत्री

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क