ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकर की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां 2 चोर एक बेकरी से चॉकलेट, घी के डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए। मंगलदास ने बताया कि उनकी दुकान से सामान कम हो रहा था और उन्हें चोरी को लेकर शक हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 चोर दुकान से सामान चुरा रहे थे।
घटना के दौरान वह काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे और दुकान पर उनका बेटा बैठा हुआ था। जिसके बाद वह दुकान पर आए और दुकान पर सामान कम देखा और सीसीटीवी कैमरे चैक किए। सीसीटीवी कैमरे में देखा कि 2 चोर दुकान पर आए और 2 घी के डिब्बे और चॉकलेट लेकर फरार हो गए।