View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: तमिल और तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर श्रीकांत के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर की चेन्नई की पुलिस की ओर से ड्रग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। AIADMK के एक पूर्व नेता ने पूछताछ के दौरान उन्हें बताया है कि वह एक्टर को बार-बार कोकीन सप्लाई करते थे। पुलिस श्रीकांत को अपनी गिरफ्त में लेकर मामले इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

श्रीकांत के खिलाफ गिरफ्तारी के सबूत

एक्टर की गिरफ्तारी की जांच AIADMK के एक पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई।  AIADMK के पूर्व नेता प्रसाद को चेन्नई के एक बार में झगड़े के बाद पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के दौरान प्रसाद ने बताया कि उसने श्रीकांत को कई बार कोकीन सप्लाई की थी।उसने ये भी कहा कि श्रीकांत ने 12,000 रुपये प्रति ग्राम के दर से करीबन 40 बार कोकीन खरीदी थी। प्रसाद के आरोप के मुताबिक, श्रीकांत ने गूगल पे से करीबन 4.72 लाख रुपये का भुगतान किया था। इन ट्रांजेक्शनों के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया और नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन ले आई। 

मेडिकल टेस्ट करवाया 

पुलिस ने श्रीकांत का मेडिकल टेस्ट भी करवाया। उनका जब ब्लड सैंपल लिया तो यह साफ हो गया कि उन्होंने कोकीन का सेवन किया है। इसके बाद उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हालांकि इस मामले में अभी श्रीकांत और उनके परिवार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। 

आखिर कौन है श्रीकांत?

साउथ एक्टर श्रीकांत ने 1999 में के. बालचंदर के टीवी शो जन्नल मारबू कविथैगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2022 में आई फिल्म रोजा कूटम से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद वह अप्रैल माधाथिल, मनासेल्लम और पार्थिबन कनवु जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं और इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। श्रीकांत को तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिल गया है लेकिन अब उनको लेकर ऐसी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 


 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका

|

|

|

पंजाब में मंत्री हरदीप मुडियां पर लगे गंभीर आरोपपंजाब में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मुकेरियां के कारोबारी ने मंत्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र में पंजाब के एक ट्रक में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इलेक्शन कमिशन के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर SSP हरविंदर सिंह विर्क ने वायरल

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क