ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के सुरेंद्रनगर में नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे
हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि हादसा करीब रात डेढ़ बजे हुए है। श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल राजकोट के बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं सड़क किनारे एक डंपर ड्राइवर की भी मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर मौके फरार हो गया। हालांकि उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार
इस हादसे के बारे में श्रद्धालु ने बताया कि वह राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।