ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में मलसियां लोहियां रोड पर भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राहुल (32 साल) और मोहित (22 साल) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल कालाराम और उनकी पत्नी रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया।
बाइक से टक्कर के बाद ट्राली के नीचे आए
जानकारी के मुताबिक राहुल और मोहित बाइक पर सवार होकर लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मलसियां रोड पर पीएनबी बैंक के पास सामने से आ बाइक पर आ रहे लतीफ अली से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद राहुल की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए। इसी दौरान वे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गए और जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।