ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, फैक्ट्री में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।जानकारी के मुताबिक खुशखेड़ा के करौली इंडस्ट्रलियल इलाके में सुबह करीब साढ़े 9 बजे ब्लास्ट हुआ है। हादसे के समय 25 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की तरफ से रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।
कई शव कंकाल में तब्दील
घटना के दौरान मौके पर पहुंची SDM सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह फैक्ट्री राजेंद्र नाम के व्यक्ति की है। हादसे में कई शव बुरी तरह से जल गए हैं और कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। वहीं कुछ के बॉडी पार्ट्स बिखरे मिले हैं। जिन्हें रेस्क्यू टीम इकट्ठा कर रही है। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ है।