ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान में इस समय महंगाई के कारण हाहाकार मचा हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में इज़ाफा किया है। जिसकी वजह पाकिस्तान की आम जनता पर महंगाई का बोझ और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।
458 रुपए हुआ पेट्रोल
पाकिस्तान में सरकार ने पेट्रोल में 137.23 रुपए का इजाफा किया है। तो वहीं डीज़ल पर 184.49 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिस वजह से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40 रुपए हो गई है। जबकि डीज़ल की कीमत बढ़कर 520.35 रुपए हो गई है। नई कीमतें पाकिस्तान में आज से लागू हो गई हैं।
ईरान-इज़रायल युद्ध बना वजह
पाकिस्तान में तेल की कीमतों में एक महीने में दूसरी बढ़ोतरी की है। इसके पहले अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद मार्च की शुरुआत होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे।