ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक सेहत खराब हो गई। जिस कारण उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक थकान की शिकायत है, एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
मोगा रैली में शामिल होने पर सस्पेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम मान के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह मोगा रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। पर अभी तक उनके शामिल होने या न होने पर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हालांकि रैली को लेकर जो प्रोाग्राम का शेडयूल जारी किया गया है। उसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर कमेटी सदस्यों को संबोधित करेंगे लिखा गया है।