ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली विधानसभा ने आतिशी के मामले में एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीजीपी पंजाब और जालंधर पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाई है। विधानसभा ने इन सबसे पूछा है कि उन्होने 12 फरवरी तक जवाब क्यों नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्हें 20 फरवरी तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। अगर जवाब नहीं मिलता तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।
आतिशी पर विवादित बयान देने के आरोप
दरअसल पूर्व सीएम आतिशी पर दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सिख गुरुओं पर विवादित बयान देने का आरोप है। इसी मामले को लेकर जालंधर के आप नेता ने इकबाल सिंह की शिकायत पर जालंधर पुलिस ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह और सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज कर लिया। दोनों नेताओं पर वीडियो शेयर करने का आरोप थे।
वहीं जालंधर पुलिस ने इस मामले में मोहाली फोरेंसिक लैब से वीडियो की जांच करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है जिसके चलते भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नाम भी FIR में दर्ज किए गए हैं।



