सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

2:05 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में बन गए हैं। बीती रात एक्टर ने अपने आने वाली फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्टर का लोग विरोध करने लग गए हैं। विरोध का कारण है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर। वह भी इस फिल्म में नजर आई हैं। ऐसे में भारत में पाकिस्तानी एक्टर पर बैन होने के कारण पंजाबी फिल्म में उन्हें देखना बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया है। 

मेकर्स ने कहा कि भारत में नहीं होगी रिलीज

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया ऐसे में सरदार 3 में हानिया को देखने के बाद विवाद और भी बढ़ गया है लेकिन विवाद बढ़ने से पहले ही मेकर्स ने यह साफ कह दिया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा।  

दिलजीत की फिल्म में नजर आई हानिया आमिर 

रविवार को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर में वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ रोमांस करते हुए दिखे हैं हालांकि ये बात सिर्फ हानिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें नासिर, चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाक कलाकार भी हैं। एक दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया वहीं दिलजीत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

भारत में नहीं होगी रिलीज फिल्म 

न्यूज चैनल आजतक के अनुसार, फिल्म ‘सरदार जी 3’ के को-प्रोड्यूसर गनबीर सिंह सिद्धू ने इंडिया टुडे से बात में खुद बताया है कि, ‘हमारी फिल्म भारत-पाकिस्तान तनाव से बहुत पहले शूट कर ली गई थी, लेकिन हम वर्तमान स्थिति और भारत और भारतीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत में फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं। गनबीर ने आगे कहा- ‘वे भारत में फिल्म को रिलीज करने के लिए सही समय का इंतजार करेंगे’। 

भारत में लगाया जाएगा बैन

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूजिव बातचीत में कहा – ‘दिलजीत दोसांझ और सरदार जी 3 के मेकर्स को भारत में बैन करने के लिए ऑफिशियल निर्देश भेजेंगे। उन्होंने कहा, ‘उनकी किसी भी फिल्म और प्रोजेक्ट को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से हमें पूरा सहयोग मिलेगा। बी. एन. तिवारी ने कहा कि जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

अब इस जगह रिलीज होगी फिल्म 

ये बात अब साफ हो गई है कि फिल्म के मेकर्स इसे भारत में रिलीज नहीं करेंगे। ऐसे में सरदार जी 3 अब 27 जून को ओवरसीज में ही रिलीज होगी। इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। फिल्म में दिलजीत नीरू बाजवा के साथ तो रोमांस करेंगे ही, लेकिन साथ में वो हानिया संग भी नजर आएंगे। 

भारत में बैन हैं पाकिस्तानी एक्टर्स

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने को लेकर सरकार ने बैन लगा दिया है। ये सिर्फ बैन तक सीमित नहीं था बल्कि भारत में पाकिस्तान के सभी सिंगर्स और एक्टर्स को इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिए गए थे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि इंडिया में जो भी पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट या अगर कोई स्ट्रीमिंग मीडिया कॉन्टेंट चल रहा है तो उसे तुरंत हटा दिया जाए। 

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके निधन की गलत खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने उन अफवाहों को सख्ती से […]

|

|

|

जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। विशाल लोटा के खिलाफ NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। नशे के कारोबार […]

|

|

|

देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) जस्टिस सूर्यकांत को आज यानि 24 नवंबर को नियुक्त किया गया। उनकी शपथ-ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस समारोह के दौरान कई वरिष्ठ राजनेता व न्यायिक नेतृत्व मौजूद थे। शपथ ग्रहण के […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने 25 नवंबर मंगलवार को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यह निर्णय श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए लिया गया है। छुट्टी के चलते पंजाब भर में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में […]

|

|

|

जालंधर में नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या की दर्दनाक वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। बच्ची के संस्कार के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार के मामा चरनप्रीत सिंह और लड़की के भाई […]

|

|

|

जालंधर जिले के थाना गोराया क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। इस में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर दो गोलियां चलाई जानकारी के मुताबिक, गोराया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली […]

|

|

|

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर में एक विशाल पेड़ पर रस्सियों के सहारे कई बंदूकें उल्टी लटकी दिख रही हैं, जिसने गाने की थीम को लेकर चर्चा और बढ़ा […]

|

|

|

पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक टक्कर के बाद ट्रक के इंजन और टायर के बीच फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालंकी इस हादसे में […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। श्री आनंदपुर साहिब में शताब्दी समारोह का हुआ आगाज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए पूरा पढ़ें पंजाब में अब ठंड दिखाएगी जोर पंजाब और चंडीगढ़ […]

|

|

|

श्री आनंदपुर साहिब में शताब्दी समारोह का हुआ आगाज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए पूरा पढ़ें पंजाब में अब ठंड दिखाएगी जोर पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क