View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का बीती रात लंदन में निधन हो गया है। बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार रात में इंग्लैंड में निधन हुआ है। वह 53 साल के थे। खबरों की मानें तो वह पोलो मैच खेल रहे थे इसी दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ दिया लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं पर उनकी जान चली गई। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी इसके कारण उनके गले में सूजन आई और फिर दिल का दौरा पड़ गया। 

करिश्मा के एक्स हसबैंड थे संजय कपूर 

आपको बता दें कि संजय कपूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने ही आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेवा के साथ शादी कर ली। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा को साथ भी रखते थे। 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था अंतिम पोस्ट 

गौरतलब है कि निधन के कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था। संजय कपूर की मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था कि – अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे। 

ये सितारे पहुंचे करिश्मा के घर शौक जताने 

संजय की मौत की खबर सुनकर कई बॉलीवुडसितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर नजर आए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं। आपको बता दें कि संजय कपूर, दून स्कूल के छात्र रहे हैं और पोलो खेल के बड़े प्रेमी थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे और घटना के समय वो ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है। इस पोस्ट के बाद ही संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से लोग काफी हैरान हो गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘यह बहुत ही हैरानी वाली बात है कि कुछ घंटे पहले आपने पोस्ट किया और अब आप चले गए। ओम शांति’। 



Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क