View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है। यह घोषणा उस समय हुई थी जब पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया आमिर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार 3 का हिस्सा था। खबरें थी कि उनको फिल्म से निकाल दिया गया है हालांकि फिल्म से जुड़ी तस्वीरों में फैंस को अब हानिया आमिर नजर आ रही हैं। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस अब भी फिल्म का हिस्सा है या नहीं हालांकि सुर्खियों में आने के बाद दिलजीत ने खुद एक तस्वीर शेयर करके मामले पर बिना कुछ कहे सफाई दी है। 

टी-शर्ट में नजर आया एक  लड़की का चेहरा 

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग फिल्म सरदार जी 2 के बिहाइंड द सीन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दिलजीत दोसांझ, नीरु बाजवा के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में एक्टर की टी-शर्ट में एक लड़की का चेहरा है जो काफी हद तक हानिया आमिर जैसा नजर आ रहा है। इसके आगे भी एक तस्वीर है जिसमें दिलजीत दोसांझ ब्लैक साड़ी पहने एक एक्ट्रेस के साथ दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन कद-काठी और हेयरकट से वो पूरी तरह हानिया आमिर ही लग रही हैं।

हानिया की मौजूदगी पर फैंस ने उठाए सवाल 

तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस लगातार हानिया के फिल्म में मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि- ‘हानिया फिल्म में है या नहीं, ये टी-शर्ट सस्पेंस क्रिएट कर रही है’।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि –  ‘हम हानिया आमिर को देख सकते हैं’।

 

दिलजीत ने लगाया अफवाहों पर विराम 

सुर्खियों में आने के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टा पर स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिलजीत ने वही टी-शर्ट पहनी हुई है जिसमें दिख रही महिला को लोग हानिया आमिर समझ रहे है वो महिला हानिया आमिर नहीं बल्कि मलेशियन एक्ट्रेस मिशेल येओह हैं। ये टी-शर्ट बेलेंसियागा ब्रांड के ब्रांड एंबेसेडर फैन क्लब सीरीज की है। 

भारत में बैन है पाकिस्तानी कलाकार 

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लेटर लिखकर यह साफ किया था कि कि यदि कोई भी भारतीय पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करेगा तो उस पर देशद्रोह का केस होगा। साथ ही पाक कलाकारों के साथ काम करने वाले शख्स को इंडियन इंडस्ट्री से भी बैन कर दिया जाएगा। यही कारण है कि फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर इंडियन फिल्म अबीर गुलाल को भी रिलीज नहीं होने दिया गया। ये फिल्म 10 मई को रिलीज होनी थी। इसके अलावा सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए हैं। यूट्यूब से पाकिस्तानी चैनल भी भारत में बैन हो चुके हैं। इसके अलावा इंडियन फिल्मों में नजर आ चुके पाकिस्तानी कलाकारों के चेहरे भी यूट्यूब में मौजूद से हटा दिए गए हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कन्नूर से एक बेहद दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में बाबा का भेष बनाकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के

|

|

|

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रात करीब साढ़े 8 बजे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क