ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब उनकी मेहनत की कमाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मानसा पुलिस ने गायक की माता चरण कौर के बयानों के आधार पर एक बड़ी डिजिटल कंपनी और दो व्यक्तियों के FIR दर्ज की है। यह मामला 30 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी और धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसने पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।
सिद्धू मूसेवाला की मां की शिकायत पर केस दर्ज
मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की है। जिसमें उन्होंने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 30 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कंपनी के मालिक उनके बेटे की कमाई खा रहे हैं और उसका हिसाब भी नहीं दे रहे हैं।
बीते दिनों SSP ऑफिस के बाहर दिया था धरना
आपको बता दें कि बीते दिनों ही सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर उनके पिता बलकौर सिंह ने मानसा में SSP ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। इस प्रदर्शन के बाद अब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, शब्बीर मोमिन और वन डिजिटल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



