ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मेरिटन होटल मारपीट मामले में अब दूसरे पार्टनर यशपाल दुआ की बेटी सामने आई है। यशपाल की दुआ ने मीडिया के सामने आकर मामले पर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि परमजीत मरवाहा की तरफ से पहले गलत शब्दावाली का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी।
यशपाल दुआ की बेटी ने मरवाहा पर लगाए आरोप
यशपाल की दुआ बेटी ने बताया 12 फरवरी की घटना होटल में हुई थी। यश दुआ की पोती का होटल में बर्थडे था और वहां पर डांस पार्टी चल रही थी। प्रोग्राम के दौरान परमजीत मरवाहा आते है और महिलाओं के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करते है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि वह धमकी देते हुए कहते है कि नीचे जाकर वह उन्हें देखते है। धमकी के कुछ देर बात उसने नीचे जाकर देखा कि वह उनके पिता सहित अन्य लोगों के साथ हाथापाई कर रहे है।
महिलाओं की पार्टी में आकर हंगामा करते है
पीड़िता ने कहा कि महिलाओं की पार्टी में आदमी आकर हंगामा करते है जो कि गलत है। वहीं 2 महीने पहले हुए झगड़े को लेकर कहा कि यह घटना 2 महीने पहले की नहीं है, बल्कि 7 महीने से वह उन्हें परेशान कर रहे है। इस परेशानी के कारण उसके पिता डिप्रैशन में चले गए है। वह पैसे का रौब दिखा रहे है और इसी के चलते वह 5 प्रतिशत हिस्से को लेकर बात कर रहे है कि वह कौन होते है।
पंगा लेने के बहाने ढूंढ रहे थे
पीड़िता ने कहा कि उनकी ओर से कोई झगड़ा नहीं था और वह पहले के विवाद को लेकर पंगा लेने का बहाना ढूंढ रहे थे। बीते दिन मरवाहा की ओर से प्रेस वार्ता के दौरान कुकरेजा वहां पर मौजूद थे। वह घटना के दौरान भी मौजूद थे, लेकिन वह तमाशा देख रहे थे और लड़ाई छुड़वाने की कोशिश नहीं की। उनके साथ परमजीत सिंह मरवाहा के साथ सगे भाई उनके साथ खड़े है, जिनका होटल में 15 प्रतिशत हिस्सा है। मरवाहा की अपने सगे भाई के साथ नहीं बन रही तो वह किसी ओर के साथ किस तरह का विवाद करते होंगे यह सबको पता है।
हम खुद दस्तार का सम्मान करते हैं
वहीं पगड़ी उतरने और ड्रिंक फेंकने को लेकर कहा कि ड्रिंक नहीं गिराई गई है। वह खुद दस्तार का सम्मान करते है और हाथापाई के दौरान पगड़ी उतरने के दौरान उन्होंने टेबल पर सम्मान के साथ रखी थी। लेकिन पगड़ी का किसी ने अपमान नहीं किया है। मरवाहा ने ही लड़ाई शुरू की गई और हाथापाई की गई।
इस मामले को लेकर उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि धर्म की आड़ पर मरवाहा की तरफ से उन्हें फंसाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मरवाहा की पगड़ी को किसी ने हाथ नहीं लगाया था।



