ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में बिजली के मीटर की तारें काटते लोगों ने चोर को काबू किया। लोगों ने चोर को सबक सिखाने के लिए उसके गले में फूलों के हार डाला और उसे पोल से बांध दिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर पीटाई की। पूछताछ में पता चला है कि वह बावा खेल का रहने वाला है।
फूलों का हार डालकर निकाला जुलूस
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और अक्सर बैटरी या अन्य सामान चुराकर कबाड़ियों को बेचता है। लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब युवक बार-बार झूठ बोलने लगा। उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी के गले में फूलों के हार डाल दिए और उसका जुलूस निकाला।
नशे के कारण करता है चोरियां
लोगों का कहना था कि इसे सम्मान इसलिए दिया जा रहा है ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही छोटी-मोटी चोरियां करता है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। दोषी हाथ जोड़कर माफी मांगता और अपनी गलती स्वीकार करता नजर आ रहा।