View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ वापसी करने वाले हैं। उनकी कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वापसी होने वाली है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा जिसमें कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। 

दोनों का एक साथ प्रोमो हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि – एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार क्योंकि लौट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके अपने वापसी की पुष्टि की थी। वीडियों में उन्होंने लिखा है कि – ‘द होम रन और कैप्शन में सिद्धू जी इज बैक का संदेश दिया है’। 

2019 में छोड़ा था सिद्धू ने शो

नवजोत सिंह सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद हुए विवाद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी जो अब तक शो का हिस्सा है। दरअसल पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जनरल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर दिखी थी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था और उसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान जब सिद्धू की पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ तस्वीरें सामने आई तो लोगों ने उनका विरोध किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो इस वजह से उनको शो छोड़ना पड़ा था।

एक साथ दिखेंगे अर्चना सिद्धू 

भले ही नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा शो में आ रहे हैं लेकिन इससे अर्चना पूरन सिंह को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि सिद्धू और अर्चना दोनों एक साथ शो में दिखेंगे। सिद्धू ने पहले भी यही कहा था कि वह शो में तभी वापिस आएंगे जब अर्चना उनके साथ बैठी होगी। जो वीडियो सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने डाली है उसमें कपिल ने कहा कि – अर्चना जी अब आप चुप कर जाएं क्योंकि पाजी आपको बोलने ही नहीं देंगे। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

|

|

|

न्यूज़ीलैंड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

|

|

|

|

|

|

लुधियाना में चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ

|

|

|

जालंधर के कई इलाकों में आज लंबे समय का पावर

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है भारतीय क्रिकेटर राहुल गांधी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गुरु नानक पुरा इलाके में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क