ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्ट्रैस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी के साथ ही हिमांशी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। बताया जा रहा है कि हिमांशी खुराना को विदेशी नंबर से धमकी भेजी गई है। हिमांशी ने मोहाली पुलिस को इस घटना की शिकायत दे दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।