View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

एक्टर धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। धर्मेंद्र को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। उनके डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी, जो आंतरिक रोगों और क्रिटिकल केयर के विशेषज्ञ हैं, ने बताया कि बीते कई हफ्तों से धर्मेंद्र की तबीयत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, वे कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे तो कभी घर लौट रहे थे।

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया और प्रशंसकों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर के बाहर भीड़ न जुटे, इसके लिए पुलिस ने सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। निर्देशक गुड्डू धनोआ और प्रोड्यूसर असित मोदी उनसे मिलने घर पहुंचे और बताया कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं।

इससे पहले, 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं, जिन पर परिवार ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट कर कहा था, मीडिया गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी फेक खबरों को लेकर सख्त नाराजगी जताई थी।

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।अब वे घर पर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।जल्द ही धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जो भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। इसमें वे अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दसूहा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां

|

|

|

पंजाब में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान में इस समय महंगाई के कारण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ग्रेनेड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने साथ

|

|

|

पंजाब के फगवाड़ा में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क