सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

3:10 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है। यह घोषणा उस समय हुई थी जब पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया आमिर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार 3 का हिस्सा था। खबरें थी कि उनको फिल्म से निकाल दिया गया है हालांकि फिल्म से जुड़ी तस्वीरों में फैंस को अब हानिया आमिर नजर आ रही हैं। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस अब भी फिल्म का हिस्सा है या नहीं हालांकि सुर्खियों में आने के बाद दिलजीत ने खुद एक तस्वीर शेयर करके मामले पर बिना कुछ कहे सफाई दी है। 

टी-शर्ट में नजर आया एक  लड़की का चेहरा 

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग फिल्म सरदार जी 2 के बिहाइंड द सीन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दिलजीत दोसांझ, नीरु बाजवा के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में एक्टर की टी-शर्ट में एक लड़की का चेहरा है जो काफी हद तक हानिया आमिर जैसा नजर आ रहा है। इसके आगे भी एक तस्वीर है जिसमें दिलजीत दोसांझ ब्लैक साड़ी पहने एक एक्ट्रेस के साथ दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन कद-काठी और हेयरकट से वो पूरी तरह हानिया आमिर ही लग रही हैं।

हानिया की मौजूदगी पर फैंस ने उठाए सवाल 

तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस लगातार हानिया के फिल्म में मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि- ‘हानिया फिल्म में है या नहीं, ये टी-शर्ट सस्पेंस क्रिएट कर रही है’।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि –  ‘हम हानिया आमिर को देख सकते हैं’।

 

दिलजीत ने लगाया अफवाहों पर विराम 

सुर्खियों में आने के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टा पर स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिलजीत ने वही टी-शर्ट पहनी हुई है जिसमें दिख रही महिला को लोग हानिया आमिर समझ रहे है वो महिला हानिया आमिर नहीं बल्कि मलेशियन एक्ट्रेस मिशेल येओह हैं। ये टी-शर्ट बेलेंसियागा ब्रांड के ब्रांड एंबेसेडर फैन क्लब सीरीज की है। 

भारत में बैन है पाकिस्तानी कलाकार 

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लेटर लिखकर यह साफ किया था कि कि यदि कोई भी भारतीय पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करेगा तो उस पर देशद्रोह का केस होगा। साथ ही पाक कलाकारों के साथ काम करने वाले शख्स को इंडियन इंडस्ट्री से भी बैन कर दिया जाएगा। यही कारण है कि फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर इंडियन फिल्म अबीर गुलाल को भी रिलीज नहीं होने दिया गया। ये फिल्म 10 मई को रिलीज होनी थी। इसके अलावा सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए हैं। यूट्यूब से पाकिस्तानी चैनल भी भारत में बैन हो चुके हैं। इसके अलावा इंडियन फिल्मों में नजर आ चुके पाकिस्तानी कलाकारों के चेहरे भी यूट्यूब में मौजूद से हटा दिए गए हैं।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। पूरा पढ़ें जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन की कार्रवाई जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा […]

|

|

|

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार सुबह सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहा मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी की ओर जा रही बस आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि 28 यात्री घायल […]

|

|

|

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके निधन की गलत खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने उन अफवाहों को सख्ती से […]

|

|

|

जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। विशाल लोटा के खिलाफ NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। नशे के कारोबार […]

|

|

|

देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) जस्टिस सूर्यकांत को आज यानि 24 नवंबर को नियुक्त किया गया। उनकी शपथ-ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस समारोह के दौरान कई वरिष्ठ राजनेता व न्यायिक नेतृत्व मौजूद थे। शपथ ग्रहण के […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने 25 नवंबर मंगलवार को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यह निर्णय श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए लिया गया है। छुट्टी के चलते पंजाब भर में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में […]

|

|

|

जालंधर में नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या की दर्दनाक वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। बच्ची के संस्कार के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार के मामा चरनप्रीत सिंह और लड़की के भाई […]

|

|

|

जालंधर जिले के थाना गोराया क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। इस में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर दो गोलियां चलाई जानकारी के मुताबिक, गोराया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली […]

|

|

|

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर में एक विशाल पेड़ पर रस्सियों के सहारे कई बंदूकें उल्टी लटकी दिख रही हैं, जिसने गाने की थीम को लेकर चर्चा और बढ़ा […]

|

|

|

पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक टक्कर के बाद ट्रक के इंजन और टायर के बीच फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालंकी इस हादसे में […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क