ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बल अस्पताल से सामने आया है जहां एक युवक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गए हैं। घायल युवक की पहचान सौरव के रूप मे हुई है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दोस्त हाल-चाल लेने पहुंचा था युवक
घायल सौरव के दोस्त ने बताया कि वह देर रात अपने दोस्त लक्की का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। हाल जानने के बाद वह अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली सौरव के पेट में लगी है और फिलहाल उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। गोली अनमोल नाम के युवक ने चलाई है।
पीड़ित के भाई को मारने आए थे हमलावर
वहीं बोबी ने कहा कि दीपक, अर्जुन और शुभम दोस्त शामिल था। शुभम पानी लेने के लिए गया हुआ था, इस दौरान 3 युवकों ने उसके कर्मी शुभम पर हमला करना शुरू कर दिया। शुभम जान बचाता हुए उसके पास पहुंचा तो युवकों में एक युवक ने उसके भाई सौरव पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में सौरव के पेट में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिवार ने आऱोपियों की तस्वीर की जारी
परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। अस्पताल के बाहर गोली चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। परिवार ने आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें गोला लगी तस्वीर में अनमोल नामक नौजवान है और अन्य 2 उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।



