ख़बरिस्तान नेटवर्क : ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के तुस्याना में सोमवार को कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और काले धुएं के गुबार से पूरा आसमान ढक गया। सूचना मिलने पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
— Siddharth Agarwal 🇮🇳 (@siddharth2596) March 31, 2025
जांच में आग लगने की वजह फैक्ट्री की वायरिंग में फाल्ट होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 31, 2025