No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना में ललहेड़ी चौक के पास ‘प्रेम ढाबा’ पर तड़के फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बंद पड़े ढाबे के शटर पर चार से पांच गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। 

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना
ढाबे के पास स्कूटर रिपेयरिंग का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे, उन्हें अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि दो युवक बाइक पर आए और सीधे ढाबे की ओर फायरिंग करने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ललहेड़ी रोड की तरफ भाग निकले।

हफ्ते पहले मांगी गई थी फिरौती
जांच में इस घटना के पीछे फिरौती का एंगल सामने आया है। ‘प्रेम ढाबा’ के मालिक नरेश पाठक को करीब एक सप्ताह पहले एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को शगनप्रीत सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

डर फैलाने के लिए की गई फायरिंग
पुलिस को आशंका है कि फिरौती की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने डर का माहौल बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस

|

|

|

पंजाब में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के ऊना मार्ग पर एक भीषण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क