ख़बरिस्तान नेटवर्क : मार्च का महीना बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। इसके बाद अप्रैल का महीना आने वाला है। इस महीने कई छुट्टियां रहने वाली है। राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार अगले महीने है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।
- 1 अप्रैल 2025, मंगलवार ओडिशा दिवस- ओडिशा और झारखंड में अवकाश
- 5 अप्रैल 2025, शनिवार बाबू जगजीवन राम जयंती– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अवकाश
- 6 अप्रैल 2025, रविवार रामनवमी– नेशनल हॉलीडे के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा।
- 10 अप्रैल 2025, गुरूवार महावीर जयंती– चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में अवकाश रहेगा।
- 14 अप्रैल 2025, सोमवार– बोहाग बिहू अवकाश असम में रहेगा साथ ही अंबेडकर जयंती के अवसर पर हॉलीडे रहेगा।
- 15 अप्रैल 2025, मंगलवार– हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा।
- 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार– गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी।
- 19 अप्रैल 2025, शनिवार– ईस्टर शनिवार के अवसर पर नगालैंड में छुट्टी रहेगी।