खबरिस्तान नेटवर्क: केदारनाथ धाम के साथ अब यमुनोत्री में भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरु होने वाली है। चारधाम यात्रा के दौरान ही इस साल केदारनाथ के साथ-साथ यमुनोत्री के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन शुरु हो जाएगा। इसके लिए यमुनोत्री में एक हेलीपैड भी चिह्नित किया गया है। डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) की एक टीम जल्दी यहां का दौरा करके सुरक्षा मानकों को देखेगी।
यूकाडा के द्वारा तय किया जाएगा किराया
उत्तरप्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नियंत्रण में ही केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरु की जाती है। इसमें यात्रियों के लिए क्या किराया होगा इसका निर्धारण यूकाडा के द्वारा किया जाता है। बाकी के धामों में अभी चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के जरिए ही हेली सेवा दी जा रही है। हेलीकॉप्टर सेवा बहुत महंगी भी होती है। ऐसे में इसी को देखते हुए यूकाडा ने बाकी धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरु करने की योजना बना ली है।
डीजीसीए की टीम करेगी जांच
पिछले साल बदरीनाथ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरु होनी थी लेकिन इसके लिए यात्रियों ने खास रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में इस साल यूकाडा ने यमुनोत्री के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरु करने की योजना बनाई थी। यमुनोत्री के लिए यात्रियों को करीबन 5 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इसके कारण जो लोग बुजुर्ग हैं या बीमार हैं उन्हें यमुनोत्री धाम में आने के लिए काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए यूकाडा यहां पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरु करने की तैयारी कर रहा है। यहां पर ट्रॉयल लैंडिंग भी हो चुकी है। अब डीजीसीए की टीम यहां आकर एक बार सुरक्षा मानकों को देखेगी और बाद में यह सेवा शुरु हो जाएगी। यूकाडा के मुख्य अधिकारी का कहना है कि डीजीसीए की टीम यमुनोत्री में बने हेलीपैड की अच्छे से जांच की जाएगी। जैसे ही उन्हें स्वीकृति मिल जाएगी तो दोनों जगहों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरु हो जाएगी।
मसूरी हैली पेड की भी होगी जांच
उत्तर प्रदेश की सरकार ने अब हाल ही में मसूरी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया है। ऐसे में इसकी शुरुआत भी डीजीसीए की टीम के बाद ही होगी। अगले हफ्ते तक टीम मसूरी हेलीपैड की अच्छे से जांच करेगी।