ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White Diamond Resort के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद थाना 6 की पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जिम में कथित घटना, महिला ने दर्ज कराई FIR
जानकारी के मुताबिक Forever 21 जिम में एक महिला ट्रेनर ने हनी रंधावा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी देर शाम करीब 8 बजे जिम पहुंचा और महिला को पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने कथित रूप से अश्लील हरकतें भी कीं।
शिकायत के बाद तुरंत गिरफ्तारी
महिला की शिकायत पर थाना 6 में FIR दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।