No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खंडवा के कोंडावत गांव में गणगौर पर्व की खुशियां लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गई। खंडवा में गुरुवार को कुएं में उतरे 8 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं की सफाई के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ था। शुरुआती जांच के अनुसार, कुएं में मीथेन गैस मौजूद थी। जिसके संपर्क से लोगों का दम घुटा और 8 लोगों की जान गई। घटना के बाद प्रशासन ने इस कुएं को बंद करने का निर्देश जारी किया है।


जहरीली गैस से गई जानें
गणगौर विसर्जन की तैयारी के लिए गांव के लोग 150 साल पुराने कुएं की सफाई करने आए थे। बताया जा रहा है कि यह कुआं लंबे समय से बंद था और इसकी सफाई भी नहीं हुई थी। जिस कारण जहरीली गैस बनने की शंका जताई गई है। एक युवक कुएं की सफाई करने नीचे उतरा था लेकिन जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा। गांव के और लोग उसे बचाने जाते उससे पहले ही वह कुएं में गिरा और दलदल में समां गया। उसे बाहर निकालने के लिए एक-एक कर 8 लोग दलदल में फंस गए।


एक साथ उठी 8 अर्थियां
सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स) की टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों और जाल की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता सभी की जान जा चुकी थी। रात लगभग 8 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और सभी आठ लोगों के शव बाहर निकाले गए। शुक्रवार सुबह  पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाए गए। लोगों का दुख उस समय और बढ़ गया जब गांव से एक साथ 8 अर्थियां शमसान घाट के लिए निकली। यह मंजर हर किसी के लिए दिल दहला देने वाला था। 


सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया और  मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की ‘कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’


6 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन नाम का युवक जो कुएं में सबसे पहले उतरा था उसकी 6 बेटियां हैं। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी करने वाला था। हर साल की तरह इस साल भी गणगौर के विसर्जन से पहले सफाई के लिए अर्जुन कुएं में उतरा था। 150 साल पुराने इस कुएं में 8 फीट तक गाद जमीं हुईं थी। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सबकी जान गई और दम घुटने से 8 लोगों ने आधे घंटे के अंदर दम तोड़ दिया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस

|

|

|

पंजाब में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के ऊना मार्ग पर एक भीषण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सुंची पिंड इलाके में इंडियन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क