अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही पृथ्वी पर लौट रही है। सुनीता की वापसी को लेकर पूरी दुनिया की नज़र उन पर ही बनी हुई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सुनीता विलियम्स का इंतजार कर रहे हैं और चिट्ठी लिखकर उन्हें भारत आने का न्यौता दिया है। जिसे पीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर साझा किया है।
पीएम मोदी ने चिट्ठी लिख किया आमंत्रित
As the whole world waits, with abated breath, for the safe return of Sunita Williams, this is how PM Sh @narendramodi expressed his concern for this daughter of India.
“Even though you are thousands of miles away, you remain close to our hearts,” says PM Sh Narendra Modi’s… pic.twitter.com/MpsEyxAOU9— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) March 18, 2025
पीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा मैं आपको भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस चर्चा के बाद मैं आपको चिट्ठी लिखने से खुद को रोक नहीं सका।
1.4 अरब भारतीयों को गर्व
पीएम ने आगे लिखा कि जब मैंने राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडन से अमेरिका की यात्रा के दौरान मुलाकात की, तो मैंने हमेशा आपकी कुशलता और भलाई के बारे में पूछा। 1.4 अरब भारतीय आपके उपलब्धियों पर हमेशा गर्व करते आए हैं। हाल के घटनाक्रमों ने फिर से आपकी प्रेरणादायक दृढ़ता और परिश्रम को उजागर किया है। भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। भारत के लोग आपकी अच्छी सेहत और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
सुनीता की मेजबानी करना गर्व की बात
उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा कि बोनी पंड्या निश्चित रूप से आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही होंगी और मुझे विश्वास है कि स्वर्गीय दीपकभाई की शुभकामनाएं भी आपके साथ हैं। मुझे 2016 में अमेरिका की यात्रा के दौरान आपसे और दीपकभाई से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं।
आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक प्रतिष्ठित बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।