No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

|

|

|

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी कर दी है। 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई  हो रही है और 9 अगस्त तक चलेगी। यानि के इस बार 38  दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा चलेगी।

इस उम्र के श्रद्वालुओं को मिलेगा यात्रा का मौका

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। यात्रा पर जाने वाले की कम से कम उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही छह महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। 

जाने अमरनाथ धाम का रूट

बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा दो प्रमुख रास्तों से की जाती है।  इसका पहला रास्ता पहलगाम से बनता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को यह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है। पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है।  ये रास्ता थोड़ा आसान और सुविधाजनक है।  जबकि बालटाल से अमरनाथ की दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता पहले रूट की तुलना में कठिन है। 

जाने अमरनाथ यात्रा  के दोनों रूट के बारे में 

पहलगाम रूट

पहलगाम रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है । पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है। 

शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुचेंगे। 

ट्रेकिंग मार्ग: पहलगाम – चंदनवारी – पिस्सु टॉप – शेषनाग- पंचतरणी – अमरनाथ गुफा

बालटाल रूट 

वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन  इसमें सिर्फ खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

किन बातों का ध्यान रखें

अमरनाथ यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग और एक्सरसाइज करें।

अमरनाथ यात्रा पर ले जाने के लिए चीजें 

गर्म कपड़े और ऊनी टोपी और मोज़े 

हवा से बचने की जैकेट

सनस्क्रीन और कीड़ों से बचने की क्रीम 

पानी से बचाने वाले जूते और कोट

ट्रेकिंग करने के लिए लाठी 

स्टील की पानी की बोतल

फर्स्ट ऐड किट 

अधिक बैटरी के साथ टोर्च 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस

|

|

|

पंजाब में दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के ऊना मार्ग पर एक भीषण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सुंची पिंड इलाके में इंडियन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क