No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क। मेरठ में मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों ने धुनाई कर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाकर निकाला। दोनों को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ये कहानी आपका दिल दहला देगी। मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने लंदन से इंडिया आता है और फिर उसकी पत्नी ने वो किया जिससे आपकी रूह कांप जाए। 

उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी में, मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ कुमार राजपूत ने माता पिता की नाराजगी के बावजूद 2016 में मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उनकी बेटी हुई, जो अब छह साल की है। सौरभ की पोस्टिंग लंदन में थी। वह साल में तीन महीने के लिए ही भारत आता था। इस बार भी वह पत्नी मुस्कान रस्तोगी का बर्थडे मनाने लंदन से मेरठ आया था। 24 फरवरी को सौरभ मेरठ पहुंचा। 25 फरवरी को उसने पत्नी और बेटी के साथ जन्मदिन मनाया।  

कुछ दिन बाद 4 मार्च की रात पत्नी ने उसे खाना दिया, जिसे खाने के बाद उसे नशा होने लगा और वह जल्दी सो गया। कुछ देर बाद मुस्कान ने फोन कर एक व्यक्ति को बुलाया, जिसका नाम है साहिल शुक्ला। ये साहिल शुक्ला मुस्कान का कथित प्रेमी है। दरअसल मुस्कान ने खाने में नशा मिला दिया था। सौरभ सो रहा था और मुस्कान ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। सौरभ की मौत के बाद उनकी लाश को घसीट कर दोनों बाथरूम में ले गए।

मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की लाश के 15 टुकड़े किए। फिर बड़े प्लास्टिक के ड्रम में लाश के टुकड़े डाल दिए। दोनों ने लाश के ऊपर पानी डाला और ऊपर सीमेंट डाल दिया। दोनों रात भर ड्रम के पास लॉबी में बैठे रहे। अगली सुबह उन्होंने कुछ मजदूरों को बुलाया ताकि ड्रम को फैंक सकें। मगर ड्रम भारी था। मजदूरों ने भारी होने के कारण ड्रम उठाने से मना कर दिया।

इसके बाद मुस्कान ने बेटी को अपनी मां के घर छोड़ा और खुद साहिल के साथ दूसरी शादी रचाने शिमला चली गई। वह साथ सौरभ का फोन भी ले गई और उसका व्हाट्सएप चलाती रही। उसने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो भी अपलोड किए। साहिल और मुस्कान ने शिमला के एक मंदिर में शादी भी कर ली। कुछ ही दिन में दोनों के पैसे खत्म हो गए।

ऐसे खुला राज

सौरभ के खाते में 6 लाख रुपये थे। मगर वह उसे निकाल नहीं पाई। फिर उसने अपनी मां को बैंक से पैसे निकलवाने का प्रोसीजर पूछा तो। मां ने कहा – सौरभ तुम्हारे साथ है तो ऐसा क्यों पूछ रही हो। मां ने गुस्से से जब पूछा तो मुस्कान ने मां को खौफनाक सच बता दिया। मां के कहने पर 17 मार्च को मुस्कान और साहिल मेरठ लौट आए।

ऐसे पकड़ी गई कातिल पत्नी

सौरभ का भाई राहुल लगातार उसे फोन कर रहा था। 18 मार्च को राहुल जब सौरभ के घर पहुंचा तो घर बंद था। उसने भाभी को फोन किया और सौरभ के बारे में पूछा, मुस्कान ने कहा – वह तो मायके आई है। उसे कोई जानकारी नहीं। राहुल को शक हुआ तो उसने आस पड़ोस बात की। तभी मुस्कान अपने प्रेमी के साथ वहां आ गई। 

भाभी के साथ अपरिचित युवक को देखकर राहुल का शक और गहरा हो गया। जब वह घर के अंदर गया तो उसे तेज बदबू आई। उसने शोर मचाते हुए मुस्कान और उसके साथ आये शख्स को वहीं दबोच लिया और पड़ोसियों को इकट्ठा कर पुलिस बुला ली। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर साहिल घर आता था। साहिल को लोगों के सामने मुस्कान भाई कहती थी। वह आस पड़ोस में किसी से बात नहीं करती थी।

पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने प्लास्टिक के बड़े ड्रम में भाई की लाश होने का शक जताया। ड्रम के ढक्कन को सीमेंट लगाकर पूरी तरह से बंद किया गया था। जब ड्रम खोला तो अंदर से सौरभ की टुकड़ों में लाश निकली। साहिल गांजे का नशा करता था और मुस्कान को भी उसने गांजे की लत लगा दी थी। यही वजह है कि मुस्कान साहिल को छोड़ नहीं रही थी।

2016 में पहली मुलाकात

सौरभ राजपूत की मर्चेंट नेवी में जॉब लगी थी। पोस्टिंग के चलते वह लंदन में रहता था और भारत आता जाता रहता था। साल 2016 में सौरभ मेरठ आया और यहीं पर पहली बार मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई। सौरभ की प्रोफाइल को देखकर मुस्कान उस पर फिदा हो गई और दोनों छुप छुप कर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची तो सौरभ के परिवार वाले नहीं माने। परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ ने मुस्कान से मैरिज कर ली।

प्रॉपर्टी से था बेदखल

शादी के कारण सौरभ को परिवार ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। करीब 3 साल पहले सौरभ पत्नी मुस्कान के साथ मेरठ के इंदिरा नगर में किराए के मकान में रहने लगे, साथ उनकी 6 साल की बेटी भी रहती थी। सौरभ नौकरी के चलते ज्यादातर लंदन में ही रहते थे।  मुस्कान रोज बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात साहिल शुक्ला से हुई। मुस्कान और साहिल दोनों अक्सर मिलने लगे।

2022 तक सब कुछ ठीक चल रहा था। सौरभ साल भर में दो से 3 महीने ही मेरठ में रहते थे और बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी, लेकिन अब साहिल शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस को मुस्कान ने बताया कि साहिल कहता था कि सौरभ को रास्ते से हटा देंगे और फिर दोनों साथ रहेंगे। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची थी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क