गुजरात के वडोदरा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने 3 टू-व्हीलर्स सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 37 की महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति और बच्चा बुरी तरह से जख्मी हैं। हादसे में कुल 7 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान हेमाली पटेल के रूप में हुई है।
वीरवार रात की है घटना
वडोदरा में एक लड़के ने अपनी तेज़ रफ्तरार कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। आरोपी ने 3 लोगों को मारकर कहा “एक और राउंड…” #Holi ( @Vadcitypolice ) pic.twitter.com/FOlDmJxyft
— DILIP KUMAR 🇮🇳 📡 (@DILIPKUMAR9990) March 14, 2025
यह पूरी घटना होली से एक दिन पहले वाली रात की है। 13 मार्च रात साढ़े 12 बजे करेलीबाग इलाके में 100 से ज्यादा की स्पीड में कार चला रहे युवकों ने आगे जा रही गाड़ियों को टक्कर मारी दी। इसके बाद हेमाली को कई फीट तक दूर घसीटा गया। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार युवकों की वीडियो बनानी शुरू कर दी।
हादसे के बाद कहा- अनदर राउंड
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले 20 वर्षीय युवक ने इस बात से इनकार किया है कि उसने घटना के दौरान शराब पी रखी थी. साथ ही युवक ने दावा किया है कि एक स्कूटी सवार से टक्कर के बाद एयरबैग खुल गया था. जिसकी वजह से उसे आंख से दिखाई नहीं दिया और सड़क… pic.twitter.com/Pv8luCDGmX
— Suryakant (@suryakantvsnl) March 15, 2025
हादसे के बाद गाड़ी से एक युवक निकला और उसने कहा कि कार चला रहे युवक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सर मैंने कुछ नहीं किया, उसने किया है। वह कार चला रहा था। वहीं कार चला रहा युवक बाहर निकला और ज़ोर-ज़ोर से बोलने लगा -अनदर राउंड, निकिता, निकिता, ओम नम शिवाय।
पुलिस ने दोनों युवकों को किया अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी रक्षित चौरसिया (20) और उसके साथ बैठे प्रांशु चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लॉ स्टूडेंट्स, रक्षित एमएस यूनिवर्सिटी में पढ़ता है, जबकि प्रांशु पारुल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट हैं। जबकि मृतका हेमाली अपनी बेटी के लिए रंग लेने के लिए निकली थीं।