View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और गैंगस्टर डोनी बल के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। इस घटना का एक 15 मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक और गैंगस्टर एक-दूसरे को सीधी चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

जानें कहां से शुरू हुआ पूरा मामला
मामले की शुरुआत तब हुई जब गैंगस्टर डोनी बल ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को फोन कर धमकाया। उस समय विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा वहां मौजूद थे। विधायक ने फोन अपने हाथ में लिया और गैंगस्टर को दोटूक शब्दों में कहा कि तेरे जैसे बहुत देखे हैं, तुम बाहर बैठकर पंजाब के नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ा रहे हो और उन्हें गुमराह कर रहे हो।

सरेआम हत्या करने और वीडियो डालने की धमकी
विधायक की बातों से बौखलाए गैंगस्टर डोनी बल ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। गैंगस्टर ने कहा कि वह विधायक को सरेआम मारकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालेगा। उसने यह भी कहा कि पहले जल्ला का नंबर है और उसके बाद विधायक का। इस पर पलटवार करते हुए विधायक ग्यासपुरा ने कहा, “पहले मुझे मार, फिर जल्ले को देखना।” इस बहस के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।

विधायक के करीबियों और टीम को बनाया जा रहा निशाना
विधायक ग्यासपुरा ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उनके एक करीबी की दुकान पर फायरिंग भी की गई थी। इसके अलावा, दो-तीन दिन पहले राणो पुल के पास गैंगस्टर के गुर्गों ने विधायक की मीडिया टीम के एक सदस्य को घेर लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह विधायक से अपना हिसाब चुकता कर ले।

पंजाब डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग
लगातार मिल रही धमकियों और अपने सहयोगियों पर हो रहे हमलों के बाद विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को एक औपचारिक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराया है और मांग की है कि उनकी तथा उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। विधायक ने पुलिस प्रशासन से गैंगस्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका में पंजाबी नौजवान ने परिवार पर चलाई गोलियांअमेरिका के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गए पंजाबी परिवार

|

|

|

बठिंडा की शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आगपंजाब के बठिंडा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के

|

|

|

पंजाब के बठिंडा जिले के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क