पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। यह पदोन्नति रजिस्टर-बी के तहत पदोन्नति कोटे में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर की गई है।

सरकारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को Punjab Civil Services (Revised Pay) Rules, 2021 के अंतर्गत लेवल-12 वेतनमान दिया जाएगा, जिसमें 43,000 रुपये मूल वेतन निर्धारित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत अधिकारी अब नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। सरकार ने कुल 16 कानूनगो अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें सवर्ण सिंह, रजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, करमजीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरचरण सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। पदोन्नत अधिकारियों की पूरी सूची आदेश के साथ जारी कर दी गई है।