ख़बरिस्तान नेटवर्क : अब जालंधर में भी चंडीगढ़ की तर्ज पर सड़कें बनेंगी। जहां 2 पहिया वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी। ताकि सड़क हादसे कम हो सकें। यह फोरलेन रोड जालंधर के संविधान चौक (BMC चौक) से लेकर वर्कशॉप चौक तक बनाई जाएगी।
नितिन कोहली ने दिया फोरलेन का सुझाव
शेखां बाजार के प्रधान जसप्रीत सिंह रिपी ने बताया कि शहर में अंबेडकर चौक से लेकर फुटबॉल चौक तक काफी हादसे देखने को मिलते हैं। इस बारे में जब आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली से बात की गई तो उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क को फोरलेन बना देते हैं। जिससे हादसे कम होंगे।
साइकिल चलाने वाले के लिए बनेगी लेन
आम आदमी पार्टी के पार्षद जतिन गुलाटी ने बताया कि यह प्रौजेक्ट जालंधर शहर के संविधान चौक (BMC चौक) से लेकर वर्कशॉप चौक तक होगा। सड़कों को फोरलेन में बांटा जाएगा। सड़क के किनारे दो पीली लाइनें लगाकर दो पहिया वाहनों के लिए जगह निर्धारित की जाएगाी। यह पीले रंग की लाइनें खासतौर पर साइकिल चलाने वालों के लिए होंगी।