View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला शनिवार को एक विशेष अदालत ने तोशाखाना-2 केस में सुनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्पेशल जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में करीब 80 सुनवाइयों के बाद यह निर्णय दिया।

यह मामला एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट से जुड़ा है, जिसे मई 2021 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने इमरान खान को आधिकारिक दौरे के दौरान तोहफे में दिया था। आरोप है कि इस ज्वेलरी को नियमों के खिलाफ बेहद कम कीमत पर खरीदा गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।

अदालत ने इमरान खान को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 और 409 के तहत 10 साल की सजा, जबकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2) के तहत 7 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई। इसी तरह बुशरा बीबी को भी कुल 17 साल की जेल की सजा दी गई है।

सजा के साथ 16.4 मिलियन का जुर्माना भी लगाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पर 16.4 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सजा सुनाते समय इमरान खान की उम्र और बुशरा बीबी के महिला होने को ध्यान में रखते हुए नरमी बरती गई है। साथ ही CrPC की धारा 382-B के तहत पहले से जेल में बिताई गई अवधि का लाभ भी दोषियों को दिया गया है।

2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था

गौरतलब है कि इमरान खान को पहली बार 9 मई 2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और अगस्त 2023 में उन्हें तोशाखाना मामले में दोबारा हिरासत में लिया गया। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब जेल में इमरान खान के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रही है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी इमरान खान को एकांत कारावास से बाहर निकालने की मांग की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके में एक युवक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक पायलट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में लगातार हो रही फायरिंग

|

|

|

असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार तड़के एक रेल दुर्घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में किशनगढ़ पेट्रोल पंप पर चली

|

|

|

पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल शूटिंग से लौटते समय एक सड़क

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क