View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

नए साल के मौके पर आने वाले “HAPPY NEW YEAR” मैसेज और डिजिटल ग्रीटिंग्स पर आंख बंद कर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। पंजाब पुलिस की साइबर सेल ने जनता के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे मैसेज मोबाइल हैकिंग का जरिया बन सकते हैं।

साइबर सेल अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों और खास मौकों पर हैकर्स सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। जब लोगों के मोबाइल पर शुभकामनाओं के बल्क मैसेज आते हैं, उसी भीड़ का फायदा उठाकर हैकर्स भी फर्जी लिंक और मैसेज भेज देते हैं। कई बार लोग गलती से ऐसे मैसेज पर क्लिक कर देते हैं, जिससे मोबाइल हैक हो सकता है और फोन में मौजूद डेटा, बैंक डिटेल्स व OTP तक हैकर्स की पहुंच बन जाती है।

पुलिस ने अपील की है कि बिना वेरिफिकेशन किसी भी मैसेज, लिंक या फोटो को न खोलें और न ही डाउनलोड करें। लुधियाना साइबर सेल के अनुसार, हर फेस्टिवल पर ऐसे साइबर हमलों के मामले बढ़ जाते हैं। इससे पहले दिवाली के दौरान भी कई लोगों के मोबाइल हैक होने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को देखते हुए नए साल से पहले ही लोगों को सतर्क किया गया है।

हैकर्स क्यों चुनते हैं त्योहारों का समय?’

त्योहारों पर लोग एक-दूसरे को डिजिटल कार्ड, वीडियो क्लिप और सरप्राइज लिंक भेजते हैं। हैकर्स भी बिल्कुल उसी तरह के फर्जी लिंक और कार्ड बनाकर भेजते हैं, ताकि लोग बिना सोचे-समझे उन्हें खोल लें।

इस तरह करते हैं मोबाइल हैक

APK फाइल भेजकर: व्हाट्सऐप या अन्य मैसेंजर ऐप पर भेजी गई APK फाइल इंस्टॉल करते ही हैकर्स को मोबाइल का पूरा कंट्रोल मिल सकता है।

फर्जी लिंक: लिंक पर क्लिक करते ही नकली वेबसाइट खुलती है, जहां ID, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चोरी हो जाती हैं।

स्पाईवेयर और मालवेयर: फोन में इंस्टॉल होते ही ये ऐप्स कॉल, मैसेज, फोटो और OTP तक एक्सेस कर लेते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूरी बनाए रखें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की चर्चित गायिका रितु नूरां और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जर्मनी में 18 साल के पंजाबी नौजवान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के डेराबस्सी में रामलीला ग्राउंड के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क